जद (एस) की केरल इकाई भंग
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर दानिश अली ने कहा, "पार्टी की राज्य इकाई के व्यापक हित में पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति (पीसीए) ने एम.पी.वीरेंद्रकुमार के नेतृत्व वाली केरल की राज्य इकाई को भंग करने का निर्णय लिया है।"
अली ने संवाददाताओं से कहा, "पीसीए राज्य इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने के इस पीड़ादायक मगर आवश्यक कदम को उठाने के लिए विवश है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications