पश्चिम बंगाल में जुलाई अंत तक रहे केंद्रीय बल : सेन
पश्चिमी मिदनापुर जिले के अशांत क्षेत्र का दौरा करने के बाद राज्य के गृह सचिव अर्धेदु सेन ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार अगर हमारे अनुरोध को स्वीकार करती है तो हम चाहेंगे कि सुरक्षा बल जुलाई अंत तक रहे।
सेन ने कहा केंद्रीय और राज्य पुलिसकर्मियों का संयुक्त अभियान 18वें दिन जारी रहा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब तक क्षेत्र में सामान्य हालत बहाल नहीं हो जाता सुरक्षा बल यहां रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications