आम बजट : नरेगा के लिए 39,000 करोड़ रुपये का आवंटन

मुखर्जी ने लोकसभा में कहा, "नरेगा के लिए मैं 39,000 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव करता हूं। इसमें 144 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। "

उन्होंने कहा, "नरेगा की सफलता शानदार रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को 100 रुपये का रोजगार देने को प्रतिबद्ध है। 115 जिलों की इस योजना के लिए पहचान की गई है। इस बारे में ग्रामीण विकास मंत्री विस्तृत ब्योरा देंगे।"

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही खाद्य सुरक्षा गारंटी विधेयक का मसौदा तैयार करेगी और इसे अंतिम रूप देने से पहले सभी से राय मश्विरा करेगी। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को 3 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्रत्येक महीने 25 किलो गेहूं या चावल देने का वादा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+