'भारत और तालिबान दोनों के खतरे से अच्छी तरह निपट रहा है पाकिस्तान'
अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन से रविवार को जब तालिबान के खिलाफ पाक सेना की कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वास्तव में पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है।" वह टेलीविजन चैनल 'सीबीएस' के कार्यक्रम 'फेस द नेशन' में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने सैन्य कदम उठाकर एक महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और यह सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है।"
मुलेन ने कहा, "पाक सेना के प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी भारत से खतरे और आतंकवाद से बढ़ रहे खतरे दोनों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। वह दोनों का मुकाबला कर रहे हैं। वास्तव में पाकिस्तान ने इस दिशा में बहुत अच्छा किया है।"
उन्होंने कहा, "कयानी के पास अच्छी तरह सोची-समझी योजना है और वह इस पर आगे भी बढ़ रहे हैं। वह अपने देश को अच्छी तरह जानते हैं। सैन्य नेतृत्व पाकिस्तान के बारे में वाकिफ है। मेरा मानना है कि वे देश के हालात से अच्छी तरह निपट रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications