पाकिस्तानी गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेंद्र सिंह साही ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आईबी ने सूचना दी कि जिले में पाकिस्तान से संचालित नकली नोटों का एक गिरोह आस-पास के जिलों में तेजी से जाली नोट फैला रहा है।
नकली नोट भी बरामद हुए
उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर रविवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के ताजपुर गांव में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में गांव के शान मोहम्मद और जैतून बेगम को 1,150,000 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से नकली नोट लाते थे और इन्होंने आवागमन का जरिया नेपाल को बना रखा था। दोनों अभियुक्तों से उनके संपर्को के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications