आम बजट : हर साल 1.2 करोड़ नई नौकरियां
बंद गले का सफेद सूट पहने 73 वर्षीय मुखर्जी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार एक ऐसे एजेंडे पर आगे बढ़ रही है जिससे कि हर साल 1.2 करोड़ नई नौकरियां पैदा करने के अलावा वर्ष 2014 तक गरीबी को घटाकर आधी की जा सके।
उन्होंने वैश्विक वित्तीय संकट के कारण विकास की दर में आई गिरावट के संदर्भ में कहा, "सरकार चुनौतियों को स्वीकार करती है।"
वित्तीय संकट के कारण देश की विकास दर नौ प्रतिशत के उच्च स्तर से गिरकर बीते वित्त वर्ष में 6.7 फीसदी हो गई थी। उन्होंने कहा कि अब आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications