राजस्थान की जेलों में लगाए जाएंगे कैमरे
सैनी सोमवार को शासन सचिवालय में जेल अधीक्षकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कारागार विभाग का कार्य बड़ा ही संवेदनशील और चुनौती पूर्ण है, अत: अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी निष्ठा, ईमानदारी, कत्र्तव्यपरायणता और तत्परता का परिचय देना चाहिए।
उन्होंने सजायाफ्ता कैदियों की फरारी जैसी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूरे विभाग की बदनामी होती है। इसके लिये उन्होंने निर्देश दिए कि चालानी गार्ड के रूप में ऐसे कार्मिक को तैनात कराया जाये, जिनका आचरण ठीक हो।
प्रमुख शासन सचिव गृह एस.एन.थानवी ने कहा कि जेल प्रशासन को व्यावहारिक बनाने, जेलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बंदियों के आचरण में सुधार लाने और कैदियों को पैरोल पर रिहा करने के मद्देनज़र जेल-मैनुअल का प्रारूप तैयार कर उसे मूर्तरूप दिया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications