ईरान पर हमले को लेकर इजरायल पर दबाव नहीं डाल सकता अमेरिका : बिडेन
अमेरिकी प्रसारण एजेंसी एबीसी को दिए साक्षात्कार में बिडेन कहा कि उनका देश उस स्थिति में नहीं है कि वह किसी संप्रभु राष्ट्र को किसी तरह का निर्देश दे।
उन्होंने कहा कि इजरायल को इस बारे में खुद निर्णय लेना होगा कि उसके अपने हित में क्या है और उसे क्या करना चाहिए।
इससे पहले अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ माइकल मुलेन ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के प्रति सचेत किया था।
अमेरिकी प्रसारण संस्था सीबीएस से बातचीत में मुलेन ने कहा कि ऐसी कोई भी कार्रवाई क्षेत्र में स्थिरता लाएगी और उसके अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications