ओबामा के नायकों में शुमार हैं गांधी और मंडेला
ओबामा ने रूस के सरकारी रूसिया टीवी और समाचार एजेंसी इतर-तास को बताया, "अब्राहिम लिंकन संभवत: ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें मैं बेहद सशक्त मानता हूं, इसलिए नहीं कि वह अमेरिका के बहुत संकटकालीन दौर, गृहयुद्ध से निपट पाए, बल्कि इसलिए, क्योंकि उन्होंने यह काम मानवता की पूरी समझ के साथ किया।"
उन्होंने कहा कि लिंकन की लोगों को, दासों से लेकर उनके स्वामियों तक को समझ पाने की इच्छा तथा युद्ध के दौरान भी लोगों को एकजुट रखने की कोशिश मुझे लगता है कि असाधारण थी।
ओबामा ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंडेला और गांधी। मैं हमेशा उन नेताओं का प्रशंसक रहा हूं जो बिना हिंसा का रास्ता अख्तियार किए लोगों के दिलो-दिमाग में बदलाव ला सके।"
ओबामा के पहली रूस यात्रा पर रवाना होने से घंटों पहले व्हाइट हाउस ने रविवार को ओबामा के साक्षात्कार की प्रति जारी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications