मौसम में सुधार के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को मौसम काफी अच्छा हो गया और अमरनाथ गुफा के रास्ते में कोई बारिश नहीं हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि 6,000 से अधिक दर्शनार्थियों को उत्तरी कश्मीर के बालताल शिविर से और 3,500 यात्रियों को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग से गुफा की ओर बढ़ने की अनुमति दे दी गई है।
ज्ञात हो कि भारी वर्षा के कारण रविवार को दोनों मार्गो पर यात्रा रोक दी गई थी।
प्रवक्ता ने कहा कि 2,217 यात्रियों का एक अन्य जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications