अपदस्थ राष्ट्रपति के विमान को नहीं मिली उतरने की इजाजत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक होंडुरास के नागरिक उड्डयन प्रमुख अल्फ्रेडो सान मार्टिन ने कहा कि जेलाया के विमान को अल सल्वाडोर की ओर मोड़ दिया गया।
मार्टिन ने कहा कि किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष को भी होंडुरास प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद ही यहां प्रवेश करने दिया जाएगा।
होंडुरास की अंतरिम सरकार की ओर से कहा गया है कि जेलाया को स्वदेश लौटने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अगर वह यहां पहुंचते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह होंडुरास में हुए तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications