स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले, पीड़ितों की संख्या 145 हुई
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू के नौ नए मामले सोमवार को सामने आए हैं। इसके साथ ही इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ कर 145 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया, "देश में अब तक फ्लू के 939 संदिग्धों की जांच की गई। उनमें से 145 में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई।" इनमें से अब तक 103 पीड़ितों को पूर्ण स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
सोमवार को सामने आए नौ मामलों में दिल्ली के दो, मुंबई के दो, कोच्चि के एक, बेंगलुरू के एक और गुड़गांव के एक मामले शामिल हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनिया में अब तक 135 देशों में फ्लू के 94,512 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 429 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर अमेरिका और मेक्सिको के लोग शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications