बजट में अनुदान के प्रावधान से पंजाब विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

चंडीगढ़, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वित्तीय संकट से जूझ रहे देश के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक पंजाब विश्वविद्यालय के लिए सोमवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में 50 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा के बाद यहां के प्राध्यापकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

तमाम लोगों ने इसके लिए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री सिंह इस विश्वविद्यालय के छात्र और प्राध्यापक दोनों रह चुके हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति आर.सी.सोबती ने आईएएनएस से कहा, "सरकार की ओर से घोषित इस बड़े अनुदान को लेकर हम बहुत खुश हैं। यह विश्वविद्यालय की बहुप्रतीक्षित मांग थी और अब हम इस राशि का अच्छे तरीके से सदुपयोग करने की कोशिश करेंगे।"

इस विश्वविद्यालय को केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यहां 10,000 से अधिक विद्यार्थी हैं। इनमें से 70 प्रतिशत छात्राएं हैं।

पंजाब विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (पीयूटीए) के अध्यक्ष रोंकी राम ने आईएएनएस से कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है, क्योंकि हमारे वित्त मंत्री ने देश के 400 विश्वविद्यालयों में से इस वित्तीय मदद के लिए पंजाब विश्वविद्यालय को चुना है।"

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के शिक्षक के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और 32 साल की उम्र में ही वह प्राध्यापक बन गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+