विकास के साथ सभी वर्गो को राहत देने वाला बजट : गहलोत
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को रियायतें, दलितों व गरीबों के उत्थान, कर्मचारियों को राहत, अल्प संख्यक कल्याण, सामाजिक एवं बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, चिकित्सा व शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तीकरण एवं शहरी विकास के साथ नरेगा और भारत निर्माण की योजनाओं की राशि में भारी वृद्घि करने का जो फैसला किया गया है वह स्वागत योग्य है।
उन्होंने आशा प्रकट की है कि सर्व शिक्षा अभियान, नरेगा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना व इन्दिरा आवास योजना जैसे सभी महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों का राजस्थान को भरपूर लाभ मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications