रूस नहीं, ईरान के लिए है मिसाइल रक्षा प्रणाली: ओबामा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूसी अखबार 'नोवाया गजेट' को सोमवार को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि अमेरिका मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रणाली की तैनाती पर विचार इसलिए कर रहा है ताकि ईरान की परमाणु क्षमता से लैस बैलेस्टिक मिसाइलों के किसी भी हमले से खुद की और यूरोप की सुरक्षा की जा सके।
ओबामा सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर मास्को पहुंच रहे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान मिसाइल रक्षा प्रणाली का मुद्दा बातचीत के एजेंडा में सबसे ऊपर रह सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications