दिल्ली में टीवी पत्रकार मृत अवस्था में पाया गया
पुलिस ने कहा है कि हिंदी समाचार चैनल सहारा समय के साथ जुड़े दुर्गेश श्रीवास्तव का शव नोएडा से सटे न्यू अशोक नगर इलाके में एक नाले के पास पाया गया। श्रीवास्तव की मोटरसाइकिल उनके शव के पास बुरी तरह टूटी-फूटी अवस्था में पड़ी हुई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दुर्घटना के कारण दुर्गेश की मौत हुई है। ऐसा लगता है कि वह सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।"
लेकिन दुर्गेश के परिजनों ने इस मामले में गहरी साजिश का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि दुर्गेश का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications