सिंगरौली विस्फोट में 16 मरे, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश (लीड -2)

सिंगरौली के बलियरी औद्योगिक क्षेत्र में बारूद फैक्ट्रियों में रविवार की रात को सात बजे हुए जबरदस्त विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा उठा था और हर तरफ चीत्कार मच गई थी। इस विस्फोट में आइडियल एक्सप्लोसिव और राजस्थान एक्सप्लोसिव फैक्ट्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में मारे गए नौ लोगों के शव रविवार की देर रात तक बरामद कर लिए गए थे।

रीवा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ए़ क़े श्रीवास्तव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि घटनास्थल से कई और शव बरामद किए जाने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 16 हो गई है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।

श्रीवास्तव ने बताया कि यह संभावना कम ही है कि अब कोई अन्य व्यक्ति मलबे के नीचे दबा हो। इसके बावजूद खोज का कार्य जारी है। बारूद फैक्ट्रियों में विस्फोट कैसे हुआ है इसकी जांच जारी है। इस हादसे में घायल हुए 49 लोगों का विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार चल रहा है।

भोपाल में मुख्यमंत्री चौहान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक एक लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 10-10 हजार तथा साधारण रूप से घायलों को पांच पांच हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। चौहान ने राहत और बचाव कार्य पर नजर रखने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को भेजा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के वक्त विभिन्न फैक्ट्रियों में मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट होते ही पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और पूरा आसमान धुएं के गुबार से ढक गया। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आधा दर्जन से अधिक फैक्ट्रियां क्षतिग्रस्त हुई है और बड़ी संख्या में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद कुछ हिस्से में आग लग गई जिसे बुझाने में काफी वक्त लग गया। पूरी रात राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। अंधेरे ने राहत एवं बचाव कार्य पर असर भी डाला मगर सुबह होते ही मलबा हटाने का काम तेज हो गया है। सोमवार को पूरे दिन राहत और बचाव का कार्य जारी रहा। फैक्ट्रियों से मलबा हटाने की प्रक्रिया जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+