भारतीय सेना श्रीलंका में बारूदी सुरंगों का पता लगाने में मदद करेगी
विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने सोमवार को यहां मीडिया को बताया कि सैनिक भारतीय विशेषज्ञों के हिस्से के रूप में होंगे जो श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) द्वारा बिछाई गई हजारों बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने में प्रशासन की मदद करेंगे।
मेनन ने कहा, "हम संबंधित उपकरणों सहित विशेषज्ञों को श्रीलंका भेजेंगे। इसमें सेना के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जा सकता है।"
मेनन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इसके कुछ ही समय पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि भारत, श्रीलंका में तमिल विस्थापितों के पुनर्वास के लिए 500 करोड़ रुपये का अनुदान देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications