हाफिज सईद की रिहाई के खिलाफ फिर से याचिकाएं दायर की जाएंगी

केंद्रीय व पंजाब की प्रांतीय सरकारों द्वारा शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के यहां याचिकाएं दायर की गई थीं। लेकिन उन्हें तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया था।

उप महान्यायवादी शाह खवार ने जियो न्यूज से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने याचिकाओं को इसलिए वापस कर दिया, क्योंकि उनमें केवल सईद और उसके करीबी सहयोगी सेवानिवृत्त कर्नल नाजिर अहमद की रिहाई को चुनौती दी गई थी।

खवार ने रजिस्ट्रार के हवाले से कहा कि जेयूडी के दो अन्य नेता आमिर हमजा और मुफ्ती अब्दुर रहमान भी इस मामले में पक्ष हैं। लिहाजा याचिकाओं में उनके भी नाम शामिल किए जाने चाहिए।

हमजा और रहमान को सईद के साथ 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमले के बाद दिसंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था।

खवार ने कहा कि तकनीकी गलतियों को दुरुस्त करने के बाद याचिकाओं को फिर से दायर किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+