कोलंबियाई फुटबालर ने की प्रशंसक की हत्या
बोगोटा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कोलंबिया के एक फुटबालर ने एक प्रशंसक की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह हाल ही में हुए कोलंबियन अपेरतुरा चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टीम की हार पर इस फुटबाल खिलाड़ी की खिल्ली उड़ा रहा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खबरों में रविवार को कहा गया कि फुटबाल क्लब एजेल्टिको जूनियर डी बारंकूला के मिडफिल्डर जेवियर फ्लोरेज अपने घर के निकट कार चला रहे थे तभी कुछ युवक उन्हें चिढ़ाने लगे।
इसके बाद फ्लोरेज ने अपने कार से निकलकर युवकों पर गोलीबारी कर दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है और फ्लोरेज की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications