श्रीनगर में बम विस्फोट, 3 पुलिस कर्मी व 1 नागरिक घायल
पुलिस ने कहा कि शहर के ऊपरी मैसुमा इलाके में छापामारों ने पुलिस के एक दल पर शाम को एक बम फेंका। इस घटना में एक दुकानदार सहित चार व्यक्ति घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।" घायल तीन पुलिसकर्मियों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और पुलिस ने चेतावनी के रूप में कई चक्र गोलियां चलाई।
यह इलाका शहर का मुख्य व्यापारिक केंद्र माना जाता है। आमतौर पर शाम को यहां भीड़भाड़ रहती है। लेकिन दिन में एक युवक के संदिग्ध रूप से लापता होने के मामले को लेकर यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन के कारण बाजार में और आसपास के इलाकों में अपेक्षाकृत कम भीड़ थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications