होंडुरास में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन में 2 की मौत
तेगुसिगाल्पा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। होंडुरास में तख्तापलट के विरोध में रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान सैनिकों और प्रदर्शनिकारियों के बीच में हुई झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति मैन्युयल जेलाया के समर्थकों ने हवाई अड्डे के रनवे पर कब्जा करने की कोशिश की। हालांकि टेलीविजन फुटेज से गोलीबारी की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह होंडुरास में हुए तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूजस सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications