मंगलवार को इटली रवाना होंगे प्रधानमंत्री
विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने अधिक बड़े समूह जी-20 के संदर्भ में जी-8 के अप्रासंगिक होने संबंधी आशंकाओं पर टिप्पणी करते हुए सोमवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से वैश्विक समस्याओं का हल खोजने के लिए जी-8 और जी-5 को भारत एक उपयोगी मंच के रूप में देखता है।
जी-5 देशों में शामिल चीन, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको को भी 8 से 10 जुलाई के बीच होने वाले जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जी-8 के साथ बैठक करने के अलावा जी-5 के देश अपनी अलग बैठक भी करेंगे।
मंगलवार दोपहर रोम के लिए रवाना हो रहे प्रधानमंत्री जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे।
मेनन ने कहा,"प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक होना निश्चित है।"
मनमोहन सिंह 10 जुलाई को नई दिल्ली वापस लौटेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications