दलाई लामा का 74वां जन्म दिन मनाया गया
दलाई लामा के कार्यालय में संयुक्त सचिव तेनजिन तकल्हा ने आईएएनएस से कहा, "सोमवार को अल सुबह से ही हजारों की संख्या में निर्वासित तिब्बतियों, भिक्षुओं और शुभचिंतकों की भीड़ यहां दलाई लामा के जन्म दिन समारोह में हिस्सा लेने के लिए जुटने लगी। वे सभी दलाई लामा के बेहतर स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे थे।"
तकल्हा ने कहा, "इस अवसर पर सुगलागखांग मंदिर में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। प्रार्थना में तिब्बती संसद (कशाग) के सदस्यों और निर्वासित तिब्बती सरकार ने भी हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी ने की।"
तकल्हा ने कहा कि यहां दौरे पर आए आस्ट्रेलियाई सांसदों के एक दल ने भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications