आम बजट : धर्मार्थ संगठनों को प्राप्त अनाम दानों पर कर राहत
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए सोमवार को धर्मार्थ संस्थाओं को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए इनको प्राप्त होने वाले अनाम दानों पर कर न लगाने का प्रस्ताव किया। इस प्रस्ताव के मुताबिक यह दान उनकी कुल आय का पांच प्रतिशत तक या एक लाख रुपये तक जो भी इनमें अधिक हो, के अंतर्गत होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धर्मार्थ संस्थाओं को प्राप्त होने वाले बेनामी दान पर अभी तक कर लिया जाता है ताकि बेनामी दान के रूप में ऐसी संस्थाओं में आने वाले धन को रोका जा सके। फिर भी कुछ संगठन इन कानूनों का पालन करने में वास्तविक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications