आम बजट : आईआईटी तथा एनआईटी के लिए 2113 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए मानव संसाधनों के दोहन की जरूरत पर बल दिया है और कहा है कि शिक्षा मिशन नामक योजना की राशि में वृद्धि कर 900 करोड़ रुपये और पॉलिटेकि्न क संस्थानों की स्थापना तथा उनके उन्नयन के लिए 495 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

मुखर्जी ने कहा कि जो राज्य बच गए हैं उन राज्यों में एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सरकार आगे कदम बढ़ाएगी। इसके लिए 827 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा आईआईटी तथा एनआईटी के लिए 2113 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए भी अंतरिम बजट में की गई आवंटित राशि में वृद्धि करके इसे 2000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के लिए भी 50 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+