प्रणब को अच्छे बजट के लिए पूरे अंक : स्वराज पॉल
लंदन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कपारो समूह के अध्यक्ष लार्ड स्वराज पॉल ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश वर्ष 2009-10 के आम बजट की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि वैश्विक वित्तीय संकट के दौर में इस बजट से भारत के ग्रामीणों को मदद मिलेगी।
भारतीय मूल के पॉल ने कहा, "इस बजट के लिए मैं प्रणब मुखर्जी को पूरे अंक देता हूं। यह बहुत ही अच्छा बजट है। वह इस बात को समझ चुके हैं कि गरीबी कम करने के लिए देश के विकास की दर को 6 से 7 फीसदी होना बेहद जरूरी है। यह दर इससे कम हुई तो फिर गरीबी बढ़ेगी ही।"
उन्होंने कहा, "ग्रामीण विकास बेहद जरुरी है। प्रणब ने इस सच्चाई को स्वीकार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications