नेपाल में चीन विरोधियों पर प्रतिबंध, लेकिन दलाई लामा को प्रवेश की अनुमति
नेपाल के उपप्रधानमंत्री बिजय कुमार गच्छदर ने कहा कि चीन के साथ मित्रता को क्षति पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु को नेपाल का दौरा करने की अनुमति है।
जिन चार पार्टियों के छह सांसदों ने धर्मशाला का दौरा किया, उनसे दूरी बनाते हुए उन्होंने कहा कि बिना सूचना के व्यक्तिगत दौरे पर गए थे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इन सांसदों के दौरे को अवांछित कहते हुए इसकी निंदा की।
बहरहाल इन सांसदों के दौरे का आयोजन करने वाले स्वयंसेवी संगठन 'लुम्बिनी फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट एंड पीस' के सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि वह लुम्बिनी में एक बौद्ध सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
लुम्बिनी में ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। गौतम ने कहा कि सम्मेलन में दलाई लामा को आमंत्रित किया जाएगा। दलाई लामा ने वर्ष 1983 में लुम्बिनी का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications