आम बजट : निर्यात वृद्धि के लिए विभिन्न उपायों की घोषणा

मुखर्जी ने निर्यात में कमी के मद्देनजर योजना को मार्च 2010 तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। बाजार विकास सहायता योजना के लिए 2008-09 की तुलना में 148 प्रतिशत की अवधि का प्रस्ताव किया गया है।

मुखर्जी ने रोजगारोन्मुखी निर्यात क्षेत्र की मदद के लिए लदान पूर्व ऋण पर दी जा रही दो प्रतिशत ब्याज संबंधी आर्थिक सहायता योजना की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2010 तक करने का प्रस्ताव किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया अब भी कठिन दौर से गुजर रहा है इसलिए फरवरी 2009 में दिए गए प्रोत्साहन पैकेज की अवधि छह महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2009 तक करने का प्रस्ताव है। अति लघु और लघु उद्यमों को ऋण प्रदान करने के लिए 4000 करोड़ रुपये की विशेष निधि बनाने का भी प्रस्ताव किया गया है, जो इस क्षेत्र को उचित ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+