उत्तर कोरिया ने हथियार परीक्षणों पर 70 करोड़ डॉलर खर्च किए : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरियाई दैनिक समाचार पत्र चोसन इलबो ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से लिखा है कि शनिवार को किए गए अकेले सात रॉकेटों के परीक्षण पर ही 4.30 करोड़ डॉलर की लागत आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल के शुरू में एक लंबी दूरी के रॉकेट की लांचिंग पर लगभग 30 करोड़ डॉलर और 25 मई को किए गए देश के दूसरे परमाणु परीक्षण पर 40 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत आई थी।
समाचार पत्र ने लिखा है कि हथियार परीक्षणों पर खर्च की गई 70 करोड़ डॉलर की राशि उत्तर कोरिया को दो सालों तक खाद्य समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए पर्याप्त थी।
उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए जापान की समुद्री सीमा के ऊपर शनिवार को 10 घंटे के भीतर सात रॉकेट प्रक्षेपित किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications