आयकर छूट की सीमा बढ़ाए जाने से बेंगलुरू वासियों में खुशी

यहां के वरिष्ठ नागरिकों में खुशी का माहौल है, क्योंकि उनकी आय कर छूट सीमा में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

ज्ञात हो कि शहर की 60 लाख आबादी में 565,668 संख्या बुजुर्गो की है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब आय कर छूट की सीमा 240,000 रुपये, महिलाओं के लिए 190,000 रुपये और अन्य के लिए 160,000 रुपये होगी।

एक सरकारी कर्मचारी पद्म कुमार ने आईएएनएस से कहा, "आयकर छूट सीमा में महिलाओं और अन्य लोगों के लिए 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हमारे जैसे वेतनभोगी लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। क्योंकि हमारे जैसे लोग जरूरी उपभोक्ता सामानों की कीमतों में हाल में हुई बढ़ोतरी से त्रस्त हैं।"

एक निजी कंपनी में कार्यरत शेखर शास्त्री ने पद्म कुमार से सहमति जताते हुए कहा कि यद्यपि आयकर छूट की सीमा में बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है, फिर भी इससे वेतनभोगी वर्ग को थोड़ी राहत मिलेगी।

चूंकि शहर में तमाम सारी कंपनियां स्थित हैं, लिहाजा एफबीटी को समाप्त किए जाने से कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के चेहरों पर खुशी की लकीरें स्पष्ट हैं।

एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में एचआर प्रमुख के रूप में कार्यरत सुनील प्रभु ने कहा, "सरकार ने अनुषंगी लाभ कर को समाप्त कर एक अच्छा काम किया है। यह एक क्रूर कर प्रणाली थी और अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को सुविधाएं देने के बारे में आगा-पीछा नहीं करेंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+