आम बजट : ग्रामीण सड़कों पर विशेष जोर
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 के बजट में ग्रामीण सड़कों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है। इसमें से 1,067 करोड़ रुपये उत्तर-पूर्व क्षेत्र और सिक्किम के लिए रखे गए हैं।
ग्रामीण सड़कों का निर्माण करना भारत निर्माण के छह प्रमुख घटकों में से एक है। भारत निर्माण के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्ष 2009 तक एक लाख 46 हजार 185 किलोमीटर सड़कें बनाए जाने का प्रस्ताव है। इससे 59564 गांवों को लाभ मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications