चीन में जातीय हिंसा में 140 मरे (लीड-1)

क्षेत्रीय सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 57 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हिंसा विगर और हान समुदाय के सदस्यों के बीच हुई।

अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान दंगाइयों ने कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह हिंसा अलगावादी संगठन 'वर्ल्ड विगर कांग्रेस' की साजिश का नतीजा है।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। इस हिंसा के शिकार वांग यामिंग नाम के एक व्यक्ति ने बताया, "वे लोग चाकुओं, लाठियों से लैस थे और उन्होंने पत्थर भी उठा रखे थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+