आम बजट : विनिवेश से 1120 करोड़ रुपये जुटाएगी सरकार
बजट प्रस्तावों में कहा गया है, "रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकॉनामिक सर्विस, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टैंट्स इंडिया लिमिटेड, मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में आंशिक हिस्सेदारी बेचकर 1,120 करोड़ रुपये जुटाई जाएगी।"
यह जानकारी नहीं दी गई है कि चालू वित्त वर्ष में इन कंपनियों की कितने फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी।
वित्त वर्ष 2008-09 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में विनिवेश कर प्रति वर्ष 25 हजार करोड़ रुपये उगाहने करने का सुझाव दिया गया था।
इससे बाजार में यह संकेत गया था कि मुखर्जी बजट भाषण में सार्वजनिक कंपनियों में विनिवेश से संबंधित कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं, लेकिन भाषण में इस मुद्दे को संक्षेप में निपटा दिया गया।
मुखर्जी ने अपने भाषण में कहा, "सार्वजनिक इकाइयों में 51 फीसदी सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखते हुए मैं विनिवेश की योजना में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव करता हूं। यहां मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बैंक और बीमा कंपनियां सार्वजनिक इकाइयां बनी रहेंगी और इनको प्रतियोगी बनाने के लिए पूंजीगत सहित सभी सहायता दी जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications