आम बजट : पेट्रो डीजल को उत्पाद शुल्क से पूरी छूट का प्रस्ताव
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आम बजट में बायोडीजल के साथ सम्मिश्रित पेट्रो डीजल को उत्पाद शुल्क से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव किया गया है। वनस्पति तेलों से प्राप्त और पेट्रो डीजल के सम्मिश्रण में प्रयुक्त किए जाने वाले बायोडीजल पर इस समय उत्पाद शुल्क से छूट है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि देश में इस पर्यावरण अनुकूल ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और उसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए पेट्रो डीजल की तरह ही बायोडीजल पर बुनियादी सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत घटाकर 2.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications