आम बजट : रक्षा बजट के लिए 141,703 करोड़ रुपये का प्रावधान

लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने जवानों और जुनियर कमिशंड अधिकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की। हालांकि अधिकारियों, जो 'समान रैंक-समान वेतन' की मांग कर रहे थे, की मांग को अनसुना कर दिया गया।

इस साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश करते हुए मुखर्जी ने रक्षा मद में 34 फीसदी की वृद्धि को उचित ठहराते हुए कहा था कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों ने खतरे की दहलीज पार कर दी है।

एक अप्रैल से शुरू वित्त वर्ष के लिए रक्षा क्षेत्र में योजनागत खर्च के लिए 86,879 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है जो पिछले वित्त वर्ष में 73,600 करोड़ रुपये था।

इसमें पूंजीगत खर्च के लिए 54,824 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है जो पिछले वित्त वर्ष में 41 हजार करोड़ रुपये थी।

देखा जाए तो रक्षा मद में 23 फीसदी की वास्तविक वृद्धि हुई है। पिछले वित्त वर्ष में इस मद के लिए आवंटित 91,681 करोड़ रुपये की राशि की तुलना में 114,600 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+