अफगानिस्तान के सेना प्रमुख भारत पहुंचे
मोहम्मदी ने वर्ष 2002 में अफगानिस्तानी सेना की बागडोर संभाली थी। उनके यहां पहुंचने के बाद साउथ ब्लाक लान में उन्हें सलामी दी गई। वह पुणे, मुंबई और हैदराबाद में स्थित सैन्य संस्थानों का दौरा भी करेंगे।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अफगान सेना प्रमुख अपने दौरे के दौरान वरिष्ठ रक्षा और सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।"
मोहम्मदी की ताज महल देखने जाने की भी योजना है।
ज्ञात हो कि भारत ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में किसी भी तरह की सैन्य सहभागिता से बार-बार इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications