आम बजट: कुछ खास नहीं है बजट में:भाजपा
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "यह सामान्य बजट है। वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने के लिए इसमें कोई सुझाव नहीं दिया गया है।"
हालांकि उन्होंने सरकार पूर्व सैनिकों के लिए एक-पद एक-पेंशन योजना लागू करने तथा फ्रिंज बेनिफिट टैक्स समाप्त करने का स्वागत किया।
भाकपा के नेता गुरुदास दासगुप्ता ने कहा, "यह महत्वहीन बजट है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के समक्ष आ रही समस्याओं को हल नहीं करता। यह यथार्थवादी नहीं लगता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications