आम बजट पर बिहार में महिलाओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया

पटना के बोरिंग रोड़ मुहल्ले की गृहिणी श्वेता का कहना है कि आम बजट में महिलाओं में तीन वषरें में निरक्षरता की दर आधा करने का प्रस्ताव अवश्य किया गया है परंतु महिलाओं के लिए रोजगार की विशेष योजना का उल्लेख नहीं किया गया है।

पटना की चिकित्सक डा.प्रियांकी मिश्रा का मानना है कि आम बजट में महिला शिक्षा के लिए विशेष योजना बनाने की बात कही गई है जो स्वागतयोग्य है परंतु महंगाई रोकने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने महिलाओं के लिए आयकर की सीमा बढ़ाए जाने की भी प्रशंसा की।

कंकड़बाग मुहल्ले की गृहिणी अमिता सिंह का कहना है कि बजट से आम लोगों को कोई फयदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, जीवन रक्षक दवाइयां अवश्य सस्ती की गई है परंतु सूती कपड़ा तथा गहने महंगे कर दिए गए है। उन्होंने कृषि के लिए घोषित कई योजनाओं के लिए भी सरकार के आम बजट की तारीफ की।

एक सामाजिक संस्था की सचिव संध्या सिंह ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के लिए राशि बढ़ाए जाने तथा शहरी इलाकों के गरीबों के लिए आवास योजना प्रारंभ करने का स्वागत किया हैं परंतु महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का बजट में कोई खुलासा नहीं करने की आलोचना भी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+