आम बजट : सरकार सार्वजनिक कंपनियों के विनिवेश के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री
लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों का सार्वजनिक स्वरूप बनाए रखते हुए वित्त मंत्री ने विनिवेश में तेजी लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर किया है।"
इस बारे में समय सीमा और विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं किसी विस्तृत आकलन पर नहीं पहुंचा हूं। यह बहुत कुछ आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है।"
प्रशासनिक सुधारों के बारे में पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने कहा, "प्रशासनिक सुधार आयोग ने 15 खंडों में काफी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट को कैसे क्रियान्वित किया जाए इसको लेकर मैं मंत्रियों की एक समिति गठित करने पर विचार कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications