आम बजट : नौ फीसदी विकास दर हासिल करने की चुनौती
"पहली चुनौती अर्थव्यवस्था को जल्दी से जल्दी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नौ प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की विकास दर पर वापस लाने की है। आय में वृद्धि अपने आप में महत्वपूर्ण है लेकिन जो संसाधन इससे आते उसके लिए भी वह महत्वपूर्ण है। ये संसाधन विकास प्रयासों विशेषकर समाज के कमजोर तबकों के कल्याण के संबंध में साधन उपलब्ध कराते हैं।"
केंद्रीय वित्त मंत्री के अनुसार दूसरी चुनौती समग्र विकास के एजेंडे को और गहरा तथा विस्तृत करने की और यह सुनिश्चित करने की है कि विकास प्रक्रिया में हिस्सेदारी के अवसर और लाभों से कोई व्यक्ति,समुदाय या क्षेत्र वंचित न हो।
तीसरी चुनौती सरकारी तंत्र को पुन: ऊर्जावान बनाने और वितरण प्रणाली में सुधार करना है। मुखर्जी के अनुसार, "हमारे संस्थानों को सभी नागरिकों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त सार्वजनिक सेवाएं,सुरक्षा और कानून व्यवस्था उपलब्ध कराना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications