आम बजट :पेट्रोल ट्रकों पर उत्पाद शुल्क 8 प्रतिशत करने का प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि पेट्रोल से चलने वाले ट्रक शहरों और कम दूरियों के लिए परिवहन का उपयोगी साधन हैं। मुखर्जी ने कहा कि पिछले वर्ष जून में बड़ी कारों और जनोपयोगी वाहनों पर प्रयोज्य 24 प्रतिशत के यथामूल्य शुल्क में एक विशिष्ट घटक जोड़ा गया था। 2000 सीसी से कम क्षमता के इंजन वाले वाहनों के मामले में यह घटक यूनिट 15,000 रुपये था जबकि उच्च क्षमता के इंजन वाले वाहनों के लिए यह प्रति यूनिट 20,000 रुपये था। उन्होंने कहा कि इन दरों को अब एकीकृत करके 15,000 रुपये प्रति यूनिट के निम्न स्तर पर किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications