आम बजट : सोने और चांदी पर सीमा शुल्क बढ़ाए जाने का प्रस्ताव
मुखर्जी ने कहा कि सोने की छड़ों पर वर्तमान में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की विशिष्ट दर से सीमा शुल्क लगता है जबकि सोने के अन्य रूपों (आभूषणों को छोड़कर) पर 250 रुपये प्रति 10 ग्राम का शुल्क लागू है। ये दरें वर्ष 2004 में नियत की गई थीं और सोने की कीमत कई गुना बढ़ जाने के बावजूद इनकी समीक्षा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इन दरों को बढ़ाकर क्रमश: 200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 500 रुपये प्रति 10 ग्राम करने का प्रस्ताव किया जा रहा है।
मुखर्जी ने कहा कि चांदी (आभूषणों को छोड़कर) पर लगने वाला सीमा शुल्क 500 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तविक यात्री द्वारा सामान के तौर पर आयात किए जाने वाले सोने और चांदी,जिसमें अजड़ित आभूषण शामिल हैं, पर भी ये संशोधित दरें लागू होंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को ध्यान में रखकर ब्रांडेड आभूषणों को उत्पाद शुल्क से पूरी तरह से छूट देने का प्रस्ताव किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications