आम बजट : ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 2057 करोड़ रुपये की वृद्धि
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यान्वित की गई थी और इसकी शुरुआत अच्छी रही थी। 18 राज्यों तथा संघ शासित क्षेत्रों में 46 लाख से अधिक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को अभी तक बायोमेट्रिक स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
मुखर्जी ने कहा कि इस योजना से गरीब परिवार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निजी अस्पतालों सहित अपनी पसंद के अन्य अस्पतालों को चुनने में स्वतंत्र हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले सभी परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा और इसके लिए 350 करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में यह राशि 40 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications