आम बजट : महिला सशक्तिकरण के लिए कई घोषणाएं
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आम बजट में सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई घोषणाएं की है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि महिला स्व-सहायता समूह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में अहम परिवर्तन ला रहा है और ऐसे 22 लाख समूह बैंकों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षो में कम से कम 50 प्रतिशत ग्रामीण महिलाओं को ऐसे समूहों से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला कोष गरीब महिलाओं को सस्ता कर्ज दिलाने या अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इस कोष की मौजूदा 100 करोड़ की मूल राशि अगले पांच वर्षो में बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications