आम बजट : कमजोर वर्ग के छात्रों को ऋण
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए ऋण स्थगन के दौरान उन्हें पूरी ब्याज सब्सिडी उपलब्ध कराने की योजना शुरु की जाएगी। इस योजना के तहत देश के मान्यताप्राप्त संस्थानों में अध्ययन के लिए छात्रों द्वारा अनूसूचित बैंकों से लिए गए ऋण शामिल होंगे। इससे 500,000 छात्रों के लाभान्वित होने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications