बजट ने मध्य प्रदेश को किया मायूस

पी़ एच़ डी़ चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी का कहना है कि आम बजट से उद्योग जगत को काफी उम्मीद थी मगर कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। न तो ब्याज में किसी तरह की छूट दी गई है और न ही निर्यात के लिए कोई पैकेज दिया गया है। कोठारी इस बजट को उद्योग जगत की अपेक्षाओं के विपरीत मानते है। उन्हें इस बजट से मध्य प्रदेश को किसी तरह का लाभ न होने का भी अफसोस है।

पैट्रोलियम कारोबारी अजय सिंह कहते हैं कि मंदी के इस दौर में उद्योग जगत बजट का बेताबी से इंतजार कर रहा था मगर उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। सरकार अगर आम आदमी के साथ उद्योग जगत को राहत देना चाहती थी तो उसे पूरे देश में पैट्रोलियम पदार्थो के दाम एक समान करने का फैसला करना चाहिए था।

शासकीय कर्मचारी राकेश कुमार बजट में आयकर में छूट बढ़ाए जाने और किसी भी तरह का नया कर आरोपित न किए जाने को आम जनता के लिए सुखद बता रहे है। उनका कहना है कि यह बजट आम आदमी को कुछ राहत देने वाला साबित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+