आम बजट : एआईएआई ने बजट को विकासोन्मुखी बताया
एआईएआई के अध्यक्ष विजय कालांतरी के मुताबिक रेलवे के मद में 5000 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए आवंटन में 23 फीसदी वृद्धि, ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए 7000 करोड़ रुपये और जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरन मिशन के मद में 87 फीसदी की वृद्धि किए जाने से देश में नौकरियां बढ़ेंगी और विकास तेज होगा।
कालांतरी ने एक बयान जारी कर कहा, "सिंचाई क्षेत्र में 75 फीसदी आवंटन बढ़ाए जाने से कृषि उद्योग क्षेत्र को लाभ होगा।"
उन्होंने कहा, "बाजार विकास योजना के मद में राशि में की गई वृद्धि भी स्वागत योग्य कदम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications