आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा
मेलबर्न, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में विदेशियों विशेषकर भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं रोकने के प्रयासों के तहत विक्टोरिया प्रांत के मेलबन उपनगर में क्लोज सर्किट टेलीविजन(सीसीटीवी) कैमरे से युक्त एक वैन खड़ी की गई है।
पिछले दो महीनों में आस्ट्रेलिया में विशेषकर पश्चिमी उपनगरों में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं में वृद्धि होने से पुलिस और संघीय सरकार चौकस हो गई है। आस्ट्रेलिया में गत नौ मई के बाद से कम से कम 19 भारतीय छात्रों पर हमले हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी वैन को एक ही जगह खड़ी भी किया जा सकता है और एक-जगह से दूसरी जगह ले जाया भी जा सकता है। इस पर लगे पांच कैमरे लगातार रिकार्डिग करते रहेंगे।
मैरिबनोंग के निरीक्षक इयान गेड्डस ने बताया कि इस वैन से पुलिस को हमलावरों को पहचानने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नशे का धंधा करने वालों और असामाजिक व्यवहार करने वालों को भी रोका जा सकेगा।
आस्ट्रेलिया में भारतीय 35,000 छात्र सिर्फ विक्टोरिया में ही पढ़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications