आम बजट : श्रीलंका के विस्थापितों की मदद करेगा भारत
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर पूर्वी इलाके में विस्थापित लोगों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को उनकी सहायता के लिए 500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की।
श्रीलंका में दशकों से जारी गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से कई शिविरों में रह रहे करीब 300,000 विस्थापित तमिल नागरिकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए मुखर्जी ने उनके कल्याण के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications